आईना-ए-शक्सियत के ज़रिए मैं आपके साथ अपने अनुभव, अपनी भावनाएं, अपनी ज़िन्दगी के पल फिर से जीने का प्रयास करुँगी....शायद कहीं इस आयने में आप को अपना "अक्स" नज़र आ जाये.....
Tuesday, September 27, 2011
सुबह सुबह जब खिड़की खोली
सुबह सुबह जब खिड़की खोली
हवा ने पूछा....
पल भर को सो जांऊ
आँचल में छिपकर
रात भर करवटें बदलते हुए बीती हैं...
मैंने कहा
छिप जाओ आँचल में
इत्तेफ़ाक कहें या और कुछ
बेचैन रात मेरी भी गुज़्री है
सिमटकर आगोश में
मुझ से बोली
मैं तो करार पा जाऊँगी
तुम्हारी बेचैनी शायद
और बढ़ जाएगी...
मैंने कहा
इल्म कहाँ है तुम्हें
मुझे बेक़रारी में
क़रार मिलता है
यह सिलसिला
एक सदी से यू ही चलता है.......
हवा ने पूछा....
पल भर को सो जांऊ
आँचल में छिपकर
रात भर करवटें बदलते हुए बीती हैं...
मैंने कहा
छिप जाओ आँचल में
इत्तेफ़ाक कहें या और कुछ
बेचैन रात मेरी भी गुज़्री है
सिमटकर आगोश में
मुझ से बोली
मैं तो करार पा जाऊँगी
तुम्हारी बेचैनी शायद
और बढ़ जाएगी...
मैंने कहा
इल्म कहाँ है तुम्हें
मुझे बेक़रारी में
क़रार मिलता है
यह सिलसिला
एक सदी से यू ही चलता है.......
Thursday, March 3, 2011
मुस्कुराती शाम..
मुस्कुराती शाम..
रात के पेहलू में जाते-जाते
खुशनुमा कर चली पलों को कुछ इस तरह..
के चांदनी भी होठों तक आती हंसी को रोक न सकी,
हया से आँखों को बस मूँद लिया,
उस मीठे एहसास को
रात भर..
जी भर के जीया,
सुबह ने जब दस्तक दी
चाँदनी से,
थोड़ी सी शर्म सौगात मिली
और वो भी पलकें मूँद कर
शर्म से लाल हुयी....
यह कहानी शाम की..
चाँदनी में सिमटकर
सुबह परवान चड़ी....
रात के पेहलू में जाते-जाते
खुशनुमा कर चली पलों को कुछ इस तरह..
के चांदनी भी होठों तक आती हंसी को रोक न सकी,
हया से आँखों को बस मूँद लिया,
उस मीठे एहसास को
रात भर..
जी भर के जीया,
सुबह ने जब दस्तक दी
चाँदनी से,
थोड़ी सी शर्म सौगात मिली
और वो भी पलकें मूँद कर
शर्म से लाल हुयी....
यह कहानी शाम की..
चाँदनी में सिमटकर
सुबह परवान चड़ी....
Tuesday, November 23, 2010
सिलवटें यादों की...

शाम ढलती रही
रात गहराती रही
सिलवटें यादों की,
परत दर परत
ज़ेहन में
करवटें बदलती रही
रोज़ तो मिलती हैं यह मुझ से
आज लगती हैं कुछ बदली हुयी
भागती हुयी सी यह ज़िन्दगी
लगता है थोड़ी धीमी हुयी
नींद की चादर बन कर,
यादें,
मीठे सपने संजोती रही
शाम ढलती रही
रात गहराती रही
सिलवटें यादों की,
परत दर परत
ज़ेहन में
करवटें बदलती रही...
मूँद कर आँखें
मैं चुपचाप इनके साथ चलती रही
देख कर इनकी दुनिया
लगा मुझे अपनी दुनिया है मिली
लेकर मुझे अपनी
बाहों में,
यादें,
सारी रात जागती रही
शाम ढलती रही
रात गहराती रही
सिलवटें यादों की,
परत दर परत
ज़ेहन में
करवटें बदलती रही....
Tuesday, November 9, 2010
आखरी सफ़र
Friday, August 13, 2010
"आशा"

जब लगने लगे तुम्हें यह ज़िन्दगी बेमानी सी,
रात की चाँदनी भी लगे काली सी,
रौशनी आँखों में चुभने लगे,
अपनी आवाज़ भी ख़ामोशी लगे,
टूटता सा हर सपना हो,
सब "अपने" पर कोई "अपना" न हो.....
आँखे मूँद लेना
तुम "मुझे" अपने पास ही पाओगे!
"मैं" तुम में हूँ
तुम्हारे मन के किसी कोने में दबी-दबी सी
हलके-हलके सांस लेती हुई,
मुश्किलों में तुम्हें हौसला देती
जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हूँ
थाम लो हाथ मेरा
मैं और कोई नहीं
एक"उम्मीद"
एक "आस"
एक "आशा" हूँ.......
Subscribe to:
Posts (Atom)




